बिहार
पूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्म
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2024 9:32:22 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण से पूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का टिकट कंफर्म हो गया है। कई नेशनल टीवी चैनलों ने इस आशय की पुष्टि की है।
लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के बाद कई तरह की अटकलें चल रही थीं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि सांसद श्री सिंह ने छः महीने पूर्व चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा पार्टी से जतायी थी। लिहाजा मोतिहारी से इनके पक्ष में पार्टी को लगातार फीडबैक जा रहा था। इसीलिए पार्टी ने श्री सिंह के नाम की घोषणा की है।