मोतिहारी
सात दिनी श्रीमदभागवत कथा आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम का शुभारंभ 8 को
By Deshwani | Publish Date: 3/11/2017 7:13:41 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आगामी 8 से 14 नवंबर तक श्रीमदभागवत कथा का आध्याित्मक रहस्य कार्यक्रम का आयोजन राधा सिकारिया बीएड कॉलेज, नकछेद टोला में किया जाएगा। साथ ही साथ निशुल्क तनावमुक्ति मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। श्रीमदभागवत कथा के आध्यात्मिक रहस्यों का विश्लेषण राजयोिगनी ब्रह्माकुमारी कंचन बहन करेंगी। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में जहां सारा संसार संकटमय िस्थतियों से गुजर रहा है, मानव के अंदर भय, िचंता, निराशा बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर मानव को सच्चे सुख व शांति की खोज है। ऐसे समय में श्रीमदभागवत कथा के अनुश्रवण से आत्मिक शांति मिलती है। कहा कि इस दौरान 9 नवंबर से निशुल्क मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।