मोतिहारी
5 वर्षीया बच्ची की चकनाहां मन में डूबने से मौत, पकड़ीदयाल की घटना
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 9:07:37 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पकड़ीदयाल थाना के थरबिटिया गांव में अपने नाना के घर आई 5 वर्षीय बच्ची की मौत चकनाहा मन में डूबने से हो गई। मृतका पिपरा के बेदीबन मधुबन निवासी वैद्यनाथ सहनी की पुत्री मुस्कान कुमारी बताई जाती है। बता दें कि वह अपने मामला राजेश सहनी के यहां थरबिटिया आई थी। आज सुबह अन्य लोगों के साथ वह मन में स्नान करने गई थी, इसी दाैरान वह गहरे पानी में समा गई।