मोतिहारी
कल्याणपुर में किशोरी को घर से उठा ले गए अपहर्ता, पिता ने किया केस
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2017 7:08:53 PMकल्याणपुर। कुमारी रागिनी
थाना क्षेत्र के मठकल्याण में एक किशोरी के अपहरण की बात सामने आ रही है। मामले में अपहृता के पिता विनोद शर्मा ने गांव के अक्षय कुमार, दयानंद शर्मा, विरसा देवी, सोनी देवी, पूजा देवी, रूपेश शर्मा सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि गत 20 जुलाई की सुबह उनकी पुत्री घर पर अकेली थी, उसी दिन मौके का लाभ उठा सभी आरोपी चार वाहन से उसके घर पर पहुंचे व जबरन उठा ले गये। उन्होंने आवेदन में आशंक व्यक्त की है कि उनकी पुत्री को गलत इरादे से अपहृत कर लिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।