मोतिहारी
रक्सौल: पुन: जिला प्रवक्ता बनाए गए रवि मस्करा
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2023 12:09:56 AMरक्सौल। अनिल कुमार। पुन: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा को राजद के जिलाप्रवक्ता पद पर जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव ने मनोनीत किया।
मोतिहारी जिला राज़द कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कानून मंत्री बिहार सरकार शमीम विधायक, विधायक सगौली शशि सिंह,जिला प्रधान महासचिव सुरेश सहनी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेंद्र राम, मदरसा बोर्ड के सदस्य रियाजुल अंसारी जी, संजय निराला जी आदि गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें जिलाप्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया एवं सम्मानित किया गया।