रक्सौल।अनिल कुमार।आगामी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेतिया आगमन की तैयारियों को लेकर रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित निज निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए स्वागत और सभी व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेतिया आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम पूरी तरह से भव्य और सफल होगा।”
बैठक के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देने और प्रबंधों को सुचारू रूप से चलाने के संबंध में जिला महामंत्री अजय पटेल, जिला मंत्री मोती बैठा, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, मृत्युंजय सिंह, अजित श्रीवास्तव, ओमप्रकाश साहनी, राजकिशोर ठाकुर, सुमन सिंह, तथा मुखिया पति रामजस सिंह, पैक्स अध्यक् इंद्राशन पटेल समेत अन्य सभी उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
फोटो -विधायक के हरैया स्थित निज निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित



