HomeBIHARमोतिहारीरामगढ़वा के माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रामगढ़वा के माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आवान मेराज/देशवानी रामगढ़वा बिहार को पुनः गौरवशाली बनाने के संकल्प के साथ रामगढ़वा के माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रामगढ़वा: शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ मुरला 2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भी एक प्रेरणादायक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष संगोष्ठी का मुख्य विषय “बिहार को पुनः गौरवशाली कैसे बनाया जाए” था, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने बिहार के प्राचीन गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, दुनिया को राह दिखाने वाली प्राचीन शिक्षा व्यवस्था तथा महान विभूतियों के ऐतिहासिक योगदान को गहराई से याद किया। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अपनी गौरवशाली विरासत को संजोए रखते हुए वर्तमान समय में बिहार को एक विकसित, शिक्षित और समृद्ध राज्य कैसे बनाया जाए। चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि राज्य की प्रगति के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों की समर्पित एवं जिम्मेदार भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे पूरी लगन, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें, ताकि अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से वे भविष्य में पूरे देश में बिहार का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही उपस्थित अभिभावकों से भी विशेष अपील की गई कि वे अपने बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति, घर पर पढ़ाई तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

मुरला 2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में इस सार्थक संगोष्ठी के सफल संचालन में विद्यालय परिवार और स्थानीय बुद्धिजीवियों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक मोहम्मद सद्दाम, शिक्षक राजकुमार, श्याम कुमार, राकेश कुमार, ज्योति कुमारी, और रौशन कुमार ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा संगोष्ठी में क्षेत्र के जागरूक अभिभावक राजू कुमार रजक, मुना हकीम, अखलाक हक, नूरैन, एमडी सहिम, और साजरा खातून सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular