HomeBIHARमोतिहारीरामगढ़वा थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई...

रामगढ़वा थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई गुंडा परेड, थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में 128 बीएनएसएस के तहत की गई बॉन्ड डाउन की कार्रवाई

रामगढ़वा थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई गुंडा परेड, थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में 128 बीएनएसएस के तहत की गई बॉन्ड डाउन की कार्रवाई

आवान मेराज/देशवानी रामगढ़वा

रामगढ़वा: रामगढ़वा थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत कोर्ट से जमानत पर छूटे हुए विभिन्न मामलों के आरोपियों की थाने में गुंडा परेड कराई गई और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए 128 बीएनएसएस के तहत बॉन्ड डाउन की कार्रवाई पूरी की गई।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर ने बताया इस सख्त कार्रवाई के दायरे में शराब, डकैती और रंगदारी जैसे मामलों से जुड़े आरोपी शामिल रहे। शराब के मामले में जिन लोगों पर कार्रवाई की गई, उनमें गौरी शंकर साहनी, कुमार साहनी (चिकनी), मनोज साह, छोटेलाल साह (नौकथवा), पन्नालाल राम (पिता स्वर्गीय रामदेव राम, मुरला), राजकुमार महतो (पिता रामायण महतो, मुरला), राकेश सिंह (पिता गौरी सिंह, पतनी), नईमुल्लाह अंसारी (पिता सिंजादिन अंसारी, रघुनाथपुर), किशोरी कुशवाहा (पिता अकलू महतो, आमोदेई), वीरलाल कुमार (पिता अमरीका महतो, मुरला), सिकंदर साहनी (पिता कुमारी साहनी, मलाही टोला), नितेश यादव (पिता उमा यादव, रामगढ़वा), शहीद अनवर (पिता शमीम, आर्य नगर) और राजेश्वर प्रसाद (पिता स्वर्गीय बसंत साह, रामगढ़वा) शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों पर भी पुलिस की कार्रवाई हुई। डकैती के मामले में जितेंद्र राउत (पिता रामाशीष राउत, बैरिया) और रंगदारी के मामले में आजाद हुसैन हवारी (पिता हुसैन, बैरिया) के साथ-साथ मुनिलाल हाजरा (पिता शिवनाथ हाजरा) के खिलाफ भी कानूनी और निरोधात्मक कार्रवाई की गई। रामगढ़वा पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular