HomeBIHARबेतियासीकरहना नदी में 10 फीट का घड़ियाल जाल में फंसा, देखने के...

सीकरहना नदी में 10 फीट का घड़ियाल जाल में फंसा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र की धोबनी पंचायत स्थित मलाही टोला वार्ड संख्या आठ के पास शनिवार को सीकरहना नदी में मछली पकड़ने के दौरान करीब 10 फीट लंबा घड़ियाल मछुआरों के जाल में फंस गया। विशालकाय घड़ियाल मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

जानकारी के अनुसार, मलाही टोला निवासी सुकट चौधरी, राजा चौधरी, खौबारी चौधरी और काशीनाथ चौधरी नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान घड़ियाल उनके जाल में फंस गया। इसके बाद मछुआरों ने लौरिया पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। विभागीय टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि घड़ियाल को सुरक्षित निकाला जा सके।

एवीपी के छात्र नेता सुजीत मिश्रा ने कहा कि जलीय जीवों की सुरक्षा जरूरी है। वन विभाग को तत्काल मौके पर पहुंचकर घड़ियाल का सुरक्षित रेस्क्यू करना चाहिए। उन्होंने लोगों से घड़ियाल के नजदीक नहीं जाने और उसे परेशान नहीं करने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular