मोतिहारीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण की जयंती समारोह को पटना स्थित बापू सभागार में भव्य रूप से मनाने की तैयारियां चल रही है।जयंती समारोह में ज्यादा-से ज्यादा संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मोतिहारी पहुचे।कार्यक्रम के माध्यम से राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता श्रीकृष्ण सिंह की जयंती इस साल 25 अक्टूबर को पटना बापू सभागार में आयोजित होगा।अखिलेश सिंह ने दिल्ली में हो रहे आंदोलन को लेकर कहा कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा है।वो भारत के ही नागरिक है और जबतक इसमे सुधार नहीं होता तबतक आंदोलन चलता रहेगा।
केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी द्वारा राहुल गांधी को गैरजिम्मेदार विपक्षी नेता बताने को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि किशन रेड्डी अपने प्रधानमंत्री से कह कर एसआईआर में सुधार करा दें।तब कोई बात करें।राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे युवाओं को भड़का रहे है।जिस सवाल पर अखिलेश सिंह ने तंज कसा।परिसीमन विधयेक को लेकर सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि जबतक सब का समर्थन नहीं लेंगे। तबतक विधयक पास नहीं होने दिया जायेगा।एमएलसी चुनाव को लेकर नीरज कुमार और अनंत सिंह विबाद पर अखिलेश सिंह ने कहा कि छोटे छोटे लोगो की बात हम नहीं करते।
वहीं कांग्रेस के गोविंदगंज संगठन जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि स्वाधीनता के बाद श्रीबाबू ने बिहार के नवनिर्माण के लिए जो कुछ किया।उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे। बिहार की राजनीति और सामाजिक इतिहास में श्रीबाबू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा का आदर्श आज भी हमें न्याय, समता एवं विकास के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक, सतीश कु० सिंह,अमिताभ शरण, श्यामबिहारी प्रसाद,पूर्व विधायक, बरकत खाँ, शैलेन्द्र सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय और अरूण यादव समेत कई लोग उपस्थित रहें।



