मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रुप में जनक राम और सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मौजूद रहे।इस मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शिक्षको का डाटा बेस तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है।त्योहार के पहले सभी शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा।
दरअसल,एमएलसी चुनाव के मद्देनज़र मोतिहारी के एक होटल में आयोजित मतदाता सम्मेलन में एनडीए नेताओं के अलावा शिक्षक मतदाता भी शामिल हुए।बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद पुष्कर,विधायक प्रमोद कुमार,सचिंद्र सिंह,शालिनी मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे।बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को उनके सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।वहीं शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों से एनडीए के प्रत्याशी आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का वोट देने का अपील किया।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने यह संकल्प लिया है कि हर परिस्थिति में आनंद पुष्कर हीं विजयी होंगे।बतौर शिक्षा मंत्री मैंने यह बताया है कि जब सदन में आनंद पुष्कर जायेंगे और शिक्षकों की समस्यायें हमारे सामने रखेंगे।हम तत्क्षण उस समस्या का समाधान करेंगे।शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला हो या सातवां वेतन की मांग हो।हर चीजों को हमलोग अपने तरीके से समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर उसपर आगे बढ़ रहे हैं।इसलिए एनडीए की जीत पक्की है और हर परिस्थिति में आनंद पुष्कर की जीत होगी।
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के डाटा बेस तैयार किए जाने के कारण वेतन भुगतान में विलंब होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के कई जिलों में कुछ गड़बड़ियां पाई गई है।इसीकारण वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है।जिसको लेकर तेजी से कार्रवाई चल रही है।शिक्षकों को चिंता नहीं करनी है।सभी शिक्षकों का वेतन हमलोग त्योहार के पहले भुगतान करेंगे।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के बीच संवाद करना सदैव एक विशेष अनुभव होता है, क्योंकि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले सच्चे राष्ट्रनिर्माता हैं। किसी भी समाज की प्रगति, उसकी बौद्धिक चेतना और राष्ट्र की उन्नति में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है।
सम्मेलन में बिहार राज्य मछुआरा आयोग अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व मंत्री सह मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री जनक राम, विधायक कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह, विधायक पिपरा श्याम बाबू यादव, विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, पूर्व विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष भरत पटेल, संचालनकर्ता डिप्टी मेयर डॉo लालबाबू प्रसाद की मौजूदगी रही।



