HomeBIHARमोतिहारीटीएआरएल कार्यक्रम के तहत 20 बच्चों का हुआ चयन

टीएआरएल कार्यक्रम के तहत 20 बच्चों का हुआ चयन

-21 कार्यदिवसों तक दी जाएगी विशेष शिक्षा

माला सिन्हा

पीपराकोठी : बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से टीचिंग एट द राइट लेवल कार्यक्रम के तहत विद्यालय में चयनित बच्चों के बीच टीआरएल किट का वितरण किया गया. इस दौरान जिला मास्टर ट्रेनर रमेश सर ने बच्चों को किट प्रदान करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 20 ऐसे बच्चों का चयन किया गया है, जो अभी प्रारंभिक एवं शब्द स्तर पर हैं. इन बच्चों को 21 कार्यदिवसों तक विशेष रूप से शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ने-लिखने की बुनियादी क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें उनकी वर्तमान शैक्षणिक दक्षता के अनुरूप सीखने का अवसर प्रदान करना है. इस विशेष शिक्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से अक्षर पहचानने, शब्द पढ़ने तथा पढ़ने की प्रारंभिक दक्षताओं को विकसित करने का अभ्यास कराया जाएगा. इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ उनके सीखने के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है.

मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना आवश्यक है. इसके लिए शिक्षकों को बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार शिक्षण कार्य करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे न रह जाए. वहीं, बीएलएमटी रंजन वर्मा, सौरव कुमार एवं जय प्रकाश की उपस्थिति में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई. रंजन कुमार के द्वारा चयनित बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं आईडी कार्ड का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास करने तथा 21 कार्यदिवसीय कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत कर उन्हें आगे की कक्षाओं के लिए तैयार करना है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular