HomeBIHARमोतिहारीदंपति ने फंदे से लटक कर दी जान,घर से भागकर दोनों ने...

दंपति ने फंदे से लटक कर दी जान,घर से भागकर दोनों ने किया था प्रेम विवाह

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित हरपुर राय गांव में रविवार की देर रात्रि एक युवा दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव फंदे से लटके मिलने की सूचना पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव नीचे उतारने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी गांव निवासी परवेज आलम और उसकी पत्नी सोनी खातून के रूप में हुई है। सोनी खातून मूल रूप से मलाही थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की रहने वाली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी क्रम में करीब एक वर्ष पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों हरपुर राय गांव में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद किए।

परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम का बाद घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular