HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी के Gen Z ने बॉलीवुड में दी दस्तक,छठी माता पर लिखे...

मोतिहारी के Gen Z ने बॉलीवुड में दी दस्तक,छठी माता पर लिखे गीत ने बनाया रिकॉर्ड

मोतिहारीः बॉलीवुड फिल्म ‘टॉक्सिक’ और “द वी वान” के गीतकार कौशल किशोर मोतिहारी पहुंचे।कौशल किशोर ने फिल्म “द वी वान” के लिए लिखी छठी माता के गीत हिट होने पर खुशी जाहिर की और गाना को पसंद करने के लिए आभार व्यक्त किया।कौशल किशोर ने कहा कि छठी माता के गीत ने “द वी वान” फिल्म को काफी सपोर्ट किया है।बॉलीवुड ने पहली बार छठी माता के शक्ति को पहचाना है।

गीतकार कौशल किशोर ने बताया कि कई बड़ी बजट की ऐसी बॉलीवुड फिल्म आने वाली है।जिसके लिए मैंने गीत लिखे है।लेकिन उन फिल्मों के नामों का खुलासा अभी नहीं कर सकता हूं।

बॉलीवुड के चुनौतियों के बारे में बताते हुए कौशल किशोर ने कहा कि चुनौती तो हर क्षेत्र में है।लेकिन मैं अपने काम पर फोकस रखता हूं।ज्यादा पचड़े में पड़ना पसंद नहीं करता हूं।

दरअसल,गीतकार कौशल किशोर पूर्वी चम्पारण जिला के ढ़ाका के रहने वाले हैं।उनकी माता पुष्पा किशोर समाज सेविका हैं और पिता किशोर कुमार आरएसएस से जुड़े हुए हैं।कौशल किशोर ने अपना पहला गीत कोविड के समय मुस्कुराएगा इंडिया लिखा था।जिस गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी देशवासियों ने सराहा था।उसके बाद वह बॉलीवुड में दस्तक दी और धीरे-धीरे वह बॉलीवुड के चर्चित चेहरा बन गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular