देशवाणी संवाददाता
मोतिहारी।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्म जगत, राजनीति और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।लेकिन न बिहार के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला से अनूठे अंदाज में नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। मधुरेंद्र ने महज करीब 3 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को अपनी कला का कैनवास बनाकर उस पर नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्होंने लगभग तीन घंटे तक लगातार मेहनत की।
कलाकृति में नाना पाटेकर का चेहरा बेहद बारीकी से उकेरा गया है। छोटे से हरे पत्ते पर चेहरे की भाव-भंगिमा और पहचान को उभारना इस कलाकृति की खासियत है। कलाकृति के साथ मधुरेंद्र ने भावपूर्ण संदेश “अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर” भी अंकित किया है।
मधुरेंद्र के कहा की , नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में रहे हैं जिन्होंने अपने अभिनय, संवाद अदायगी और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन की खबर ने कला और सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों को भी भावुक कर दिया है।



