फोटो : विदाई समारोह में सेवानिवृत बीएओ कमलदेव प्रसाद व अन्य
माला सिन्हा
पीपराकोठी : कृषि भवन में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रक्षेत्र रीतिका सिन्हा को प्रखंड कृषि पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री और प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे. मृणाल शास्त्री ने कहा कि कमलदेव प्रसाद ने जिम्मेदारी और निष्ठा से काम किया. उन्होंने किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया. कमलदेव प्रसाद ने अधिकारियों, कर्मियों और किसानों का सहयोग मिलने पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से हटने के बाद भी वे कृषि और किसानों से जुड़े रहेंगे. अधिकारियों ने उनके स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की. रीतिका सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर अधिकारियों और कर्मियों ने शुभकामनाएं दीं. मौके पर बीपीआरओ श्वेता सुमन, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विवेक कुमार, बीटीएम पूनम कुमारी, एटीएम राजेश्वर सिंह समेत सभी कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार मौजूद थे.



