HomeBIHARबेतियाविद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता : मंकेश्वर...

विद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता : मंकेश्वर कुमार राम

Bettiah । अवधेश कुमार शर्मा।

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला बीपीएससी अध्यापक संघ की बैठक रेलवे प्राथमिक विद्यालय, बेतिया में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष मंकेश्वर कुमार राम ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में दिवाकर कुमार पाण्डेय, जीतेंद्र राम, हिमांशु राज, नूरुद्दीन, मो. सलीम, अमरजीत कुमार, राजीव कुमार रंजन, चंदन कुमार, बलिराम कुमार, विवेक कुमार, शशि भूषण प्रसाद, चंद्रभान, कृष्णा यादव, कन्हैया राम, मार्कण्डेय कुमार, सर्वेश चौबे, सूरज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, अमित कुमार सिंह, मजहर आलम, अनिकेश, मो. इंतजार, परमात्मा मिश्र, जीतेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular