HomeBIHARमोतिहारीपूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की रक्सौल शाखा का गठन,सोनू कुमार बने...

पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की रक्सौल शाखा का गठन,सोनू कुमार बने अध्यक्ष

रक्सौल। अनिल कुमार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रक्सौल कोचिंग डिपो में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की रक्सौल शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सह मंडल मंत्री, समस्तीपुर संतोष कुमार झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा का संचालन दिनेश कुमार राम ने किया।

बैठक में मंडल संयुक्त सचिव एनके तिवारी, नरकटियागंज शाखा अध्यक्ष बीके सिंह, शाखा सचिव विकास कुमार सर्राफ एवं शाखा कोषाध्यक्ष एमके पांडे मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति और मंडल मंत्री के निर्देश पर रक्सौल शाखा का गठन किया गया।

नवगठित शाखा में सोनू कुमार को अध्यक्ष, अशोक कुमार दत्ता को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार राम को सचिव, अनुराग रंजन को कोषाध्यक्ष, रोशन कुमार झा एवं जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव तथा ममता गुप्ता एवं अजय कुमार शर्मा को सहायक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान रेल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। मंडल मंत्री संतोष कुमार झा ने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है।

सभा की शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के संगठन गीत और जोरदार नारों के साथ हुई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकार एवं हितों को लेकर अपने विचार रखे। अंत में कर्मचारी हित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सभा का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular