HomeBIHARमोतिहारीगुरु रविदास के विचार समानता और भाईचारे के प्रेरणास्रोत : नंद चौहान

गुरु रविदास के विचार समानता और भाईचारे के प्रेरणास्रोत : नंद चौहान

देशवाणी। माला सिन्हा। मोतिहारी।

पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर नगर, सूर्यपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की स्मृति में कलश यात्रा एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार शामिल हुए। दोनों नेताओं ने पूजन-अर्चन कर संत रविदास को नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर कर सभी को सम्मान एवं समानता के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। युवाओं को उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकाली। सभा में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular