HomeBreakingबिहार बहुत हीं पावन भूमि है,यहां आकर अच्छा लगा-समीर वानखेड़े

बिहार बहुत हीं पावन भूमि है,यहां आकर अच्छा लगा-समीर वानखेड़े

मोतिहारीः कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से चर्चा में आए आईआरएस अधिकारी व एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने मोतिहारी पहुंचे।बापू सभागार में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत नशा मुक्त युवा विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े एवं स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने किया।इस मौके पर समीर वानखेड़े ने सेमिनार में उपस्थित युवक,युवतियों के अलावा छात्रों और आम लोगों को नशा मुक्त राष्ट्र बनाने को लेकर शपथ दिलाया। सेमिनार को संबोधित करते हुए आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा कि बिहार आकर काफी अच्छा लग रहा है।यह बहुत हीं पावन भूमि है।बिहार नशामुक्त राज्य है।इसको लेकर हमें काफी सतर्क रहना चाहिए।क्योंकि इस स्थिति में सुखा नशा के ज्यादा सेवन की संभावना बढ़ जाती है।

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने रील हीरो से ज्यादा रियल हीरो से प्रेरणा लेने की बात कही।समीर वानखेड़े ने कहा कि शिवाजी महाराज,महाराणा प्रताप और वीर कुंवर सिंह हमारे असली रीयल हीरो हैं।युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।मनोरंजन करने वाले रील हीरो हमारी प्रेरणा नहीं हो सकते।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular