*भव्य पंडाल से लेकर विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
रक्सौल।अनिल कुमार।शहर के स्टेशन रोड स्थित रामजी सिंह चौक पर शनिवार को त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष शम्भू कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान पूजा की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने के साथ आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
*समिति में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूमिका*
त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शम्भू कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं सचिव शेषनाथ गुप्ता हैं। समिति के संरक्षक के रूप में श्रीभगवान गुप्ता, नीरज गुप्ता, चंद्रमोहन गुप्ता एवं उमा जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
वहीं व्यवस्थापक मंडल में राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, कृष गुप्ता, अनूप कुमार, रिक्की अग्रहारी, सुप्रंजन कुमार, बिपिन दास, सुरेश गुप्ता, अविनाश मिश्रा, श्यामबाबू गुप्ता, मनोज शाह, विक्की गुप्ता, मनोहर गुप्ता, बंटी कुमार, लालू कुमार, रितिक कुमार, सिकेन्द्र दास, रितेश कुमार, कुंदन कुमार, मिथु जी, निरंजन कुमार, मुकुल कुमार, विवेक सूर्य, दीपक कुमार एवं ऋषभ गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।
बैठक के अंत में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी एकता, सहयोग और समर्पण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से भी पूजा महोत्सव में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई।
फोटो -त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति



