HomeBIHARमोतिहारीसिसवा में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब...

सिसवा में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

रक्सौल। अनिल कुमार। 

शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिसवा नहर रोड के पास कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान शराब के साथ सिसवा गांव निवासी बली यादव के पुत्र अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसवा के रास्ते नेपाल से देशी चुलाई शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एसआई अंशुली आर्य ने पुलिस बल के साथ नहर रोड सिसवा के समीप जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक बोरे की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बोरे में छिपाकर रखी गई 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब को जब्त कर लिया।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

फोटो -सिसवा में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular