spot_img
Saturday, June 6, 2026
HomeBreakingअन्य संघों को जोड़ कर 2 मार्च के "बदलो बिहार महाजुटान" को...

अन्य संघों को जोड़ कर 2 मार्च के “बदलो बिहार महाजुटान” को ऐतिहासिक बनाने में जुटे वामपंथी संगठन

-

महाजुटान की सफलता को लेकर बैठक में साझा ऐलान, बिहार बदलाव के मुहाने पर खड़ा है, बिहार बदलेगा तो देश बदलेगा : भाकपा-माले

अवधेश शर्मा।

बेतिया: पटना में 2 मार्च को आहुत “बदलो बिहार महाजुटान” को ऐतिहासिक बनाने के लिए वामपंथी बिहार प्रदेश के अन्य संघों को जोड़ रहे हैं। बदलो बिहार महाजुटान वामपंथी संघों के साथ रसोइया संघ व आशा कार्यकर्ताओं जैसे अन्य संघों को जुटाया जा रहा है।इस तरह निम्नलिखित संगठन शामिल हो रहे हैं:

  1. अखिल भारतीय किसान महासभा
  2. इंकलाबी नौजवान सभा
  3. इंसाफ मंच
  4. खेत व ग्रामीण मजदूर संघ
  5. आदिवासी संघर्ष मोर्चा
  6. निर्माण मजदूर यूनियन
  7. महिला संगठन ऐपवा

इसके अलावा, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रात्रि प्रहरी, होमगार्ड, नगर निकाय सफाई कर्मचारी, फुटपाथ दुकानदार, सहारा इंडिया धारक और मनरेगा मजदूरों से जुड़े संगठनों को भी महाजुटान में भाग लेने के लिए जोड़ा जा रहा है।

जन मुद्दों और जनांदोलनों के समागम के रूप में “बदलो बिहार महाजुटान” को सफल बनाने के लिए भाकपा-माले की जिला कमिटी की बैठक बेतिया पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाकपा-माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान महाजुटान की तैयारियों और इसके मुख्य एजेंडे पर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि बसेरा योजना-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि और आवास, उद्यमी योजना के तहत जरूरतमंदों को 2 लाख रुपये की सहायता, समूहों का कर्ज माफ करने, स्मार्ट बिजली मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और 3000 रुपये पेंशन जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसके अलावा, आशा कार्यकर्ता, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रात्रि प्रहरी, होमगार्ड, नगर निकाय सफाई कर्मचारी, खेत मजदूर, मनरेगा मजदूर, आदिवासी समुदाय, जीविका कार्यकर्ता, फुटपाथ दुकानदार और सहारा इंडिया धारकों की समस्याओं को भी महाजुटान में जोर-शोर से उठाने की योजना बनाई गई।

गांव-गांव में प्रचार अभियान तेज

महाजुटान को सफल बनाने के लिए दीवार लेखन, पोस्टर अभियान, नुक्कड़ सभाओं और पंचायत स्तर पर प्रचार जुलूस निकालने की योजना बनाई गई। इसके तहत गांव-गांव और हाट-बाजारों में आर्थिक सहयोग जुटाने का निर्णय भी लिया गया।

2 मार्च को गांधी मैदान में ऐतिहासिक जुटान का आह्वान-

भाकपा-माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बदलो बिहार महाजुटान के तहत 2 मार्च 2025 को गांधी मैदान, पटना में हजारों लोगों को परिवार सहित पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जन मुद्दों को लेकर पदयात्रा और प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी जाएगी।

इस बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव संजय मुखिया, रसोइया संघ के नेता सीताराम राम, इंसाफ मंच के जिला सचिव फरहान राजा, खेत ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संजय राम, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय नंदकिशोर महतो, किसान महासभा के नेता योगेंद्र यादव, निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव छोटेलाल कुशवाहा, महिला संगठन ऐपवा की नेत्री ललिता देवी समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Bettiah | Badlo Bihar Mahajutan Will Be Historic, Will Set the Agenda for the Upcoming Assembly Elections: Virendra Prasad Gupta

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts