राष्ट्रीय
अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2020 3:18:20 PMमुंबई। फिल्मी अभिनेता अनुपम खेर की मॉ, भाई समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना अनुपम खेर ने ट्वीटर के जरिए दी है। श्री खेर के अनुसार उनका भतीजा और वो खुद फिल्हाल निगेटिव पाए गए हैं वहीं उनकी मॉ, भाई, भाभी व भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाइ गई है। उनकी मॉ को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके भाई राजू खेर अपने परिवार सहित होम क्वारेंटाईंड हैं।