ब्रेकिंग न्यूज़
Motihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया
बिहार
Motihari: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारी
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2024 11:50:17 PM
Motihari: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारी

मोतिहारी अमित कुमार गुड्डू। लोकसभा के छठे चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों का नामांकन सोमवार को प्रारंभ हुआ। आज  नामांकन के पहले दिन मांगलिक बेला में पूर्व कृषि कल्याण मंत्री एवं मोतिहारी के वर्तमान सांसद भारतीय जनता पार्टी  एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित उम्मीदवार राधा मोहन सिंह ने नामांकन भरा। नामांकन भरने के लिए शहर के बेलबनवा स्थित गांधी कांप्लेक्स से गाजे बाजे जुलूस के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के लिए निकले। 

 
 
 
 
 
नामांकन के लिए निकले इस जुलूस की भीड़ से पूरा शहर पट गया था। जहां देखिए गाड़ियाँ ही गाड़ियाँ, भीड़ ही भीड़।
बेलबनवा स्थित माता मंदिर में प्रणाम करके विजय जुलूस यात्रा में शामिल होने के लिए जब श्री सिंह निकले तो चरखा पार्क के पास सूबे के प्रमुख शल्य चिकित्सा डॉ आशुतोष शरण ने विजय तिलक लगाकर उन पर फूलों की वर्षा की और पांच आचार्यगण जिन्होंने मंगला आरती करते हुए विजई भव का आशीर्वाद दिया। फिर वहां से काफिला आगे बढ़ा वैसे डॉक्टर आशुतोष शरण ने कैंप लगाकर इस नामांकन  जनसभा में आने वाले सभी लोगों को पानी की बोतलें मुहैया करायी। 
भीषण गर्मी की परवाह किए बिना युवा,बूढ़े व महिलाएं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व अबकी बार 400 पर के नारे के साथ झूमते हुए गांधी मैदान की तरफ बढ़ने लगे।
 
 
 
 
 
 
जहां जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में ऐतिहासिक गांधी मैदान में नामांकन फॉर्म भरने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया था। जिस सभा में सूबे बिहार के भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी प्रमुख चेहरे आज के इस नामांकन सभा में उपस्थित थे।  जिन्होंने बारी-बारी से अपने संबोधन में राधा मोहन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते किया। बताया कि राधा मोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी के कितने सीनियर लीडर हैं। बताया कि उन लोगों ने श्री सिंह से कितना कुछ सीखा है। 
वक्ताओं ने कहा कि हम चंपारणवासी बड़े ही सौभाग्यशाली हैं। जो इनके जैसा उम्मीदवार मिला है। 
पूरे बिहार में यह एक ऐसे प्रत्याशी हैं जो किसी एक पार्टी से 10वीं बार लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा है। यह आपके लिए बड़े गर्व की बात है। 
 
 
 
 
 
 
सभा का संचालन डॉक्टर लालबाबू प्रसाद उपमेयर मोतिहारी ने बखूबी निभाया और बिहार प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि राधा मोहन सिंह का भारतीय जनता पार्टी के संगठन में कितना योगदान है । संगठन के कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करते हुए बिहार प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहने का भी सौभाग्य मिला है। उनके समय में महिलाओं की आरक्षण पर मोहर लगी थी।सभी के साथ मिलकर चलने वाले  हमारे नेता हैं ।जो संगठन में सबका साथ सबका विकास लेकर चलने वाले नेता है। कभी परिवारवाद नहीं किया वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए । जनमानस से संवाद किया और आग्रह किया लालू जी की  पार्टी को परिवार का पार्टी बताते हुए किसी के बहकावे में नहीं आना है।   मत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को देकर देश में नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। सभा के संबोधन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने राधा मोहन बाबू के बारे में बताया कि यह काफी लक्ष्मीपात्र नेता है। संगठन के लिए बहुत सी कुर्बानी दी है साथ ही इनके शुभ हाथों से बहुत सुंदर कार्य भारत के नवनिर्माण में हुआ है। भारत के लोकसभा में संपूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का सरकार बना उत्तर प्रदेश में मिथक था की दूसरी बार कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता जो नोएडा में जाता है लेकिन इनके नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ महाराज ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर संभाली। 
 
 
 
 
 
 
 
दिल्ली के सत्ता  का रास्ता  उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।  रेलवे स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष होते हुए उन्होंने पूर्वी चंपारणमें रेलवे के विकास की लड़ी लगा दी। पूर्वी चंपारण के लोगों ने  रेलवे लाइन का दोहरीकरण  देख लिया। सुगौली रेल लाइन केसरिया रेलवे स्टेशन का शुरुआत जैसी बहुत योजनाएं।। तपती गर्मी में गांधी मैदान में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। अपने नेता को सुनने के लिए नेता ने भी उन्हें अपने संबोधन से समझाया है की भटकना लटकाना नहीं है मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है। सभी पार्टियों के प्रमुख आज राधा मोहन सिंह के नामांकन में मोतिहारी के गांधी मैदान में जन सैलाब को सम बोधित करने के लिए उपस्थित रहे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने अपने संबोधन में अपने नेता को गार्जियन बताते हुए कहा की  सारे कार्यकर्ता मिल जाए और इस बार रिकार्ड मतों से विजई बनाकर राधा मोहन सिंह को संसद भवन में भेजें। विरोधी खेमे में अटकलें का बाजार गर्म था बहुत सी बातें शहर में हो रही थी जिले में हो रही थी उन सभी पर विराम लग गया और ढाका के लोकप्रिय विधायक पवन जायसवाल भी नामांकन में अपने प्रत्याशी राधा मोहन सिंह जी के साथ गाड़ी पर सवार होकर गांधी मैदान पहुंचे। संबोधन में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा। गोपालगंज से  मंत्री श्री जनक चमार एमएलसी श्री महेश्वर प्रसाद सिंह मंत्री   कृष्णा नंदन पासवान। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता। मंत्री हरि साहनी शाहिद पूर्वी चंपारण मोतिहारी के लोकप्रिय विधायक प्रमोद कुमार पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी ढाका विधायक पवन जायसवाल केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता श्री राकेश गुप्ता जिला महामंत्री मार्तंड नारायण सिंह जिला संगठन के अध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना युवा मोर्चा के सभी सदस्य सहित पूर्वी चंपारण लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी पार्टी प्रमुख पन्ना प्रमुख उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS