नेपाल
बीरगंज: अर्थ मंत्री से मिल उद्योग वाणिज्य संघ ने व्यावसायिक समस्याओं से कराया अवगत
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2021 7:53:30 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सह नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के केंद्रीय सदस्य सुबोध कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को नेपाल के अर्थ मंत्री विष्णु पौडेल से भेंट वार्ता कर नेपाल के पर्सा व बारा जिला में अवस्थित औद्योगिक कॉरिडोर की समुचित व्यवस्था के साथ इस क्षेत्र के उद्योग-व्यवसाय में होने वाले समस्याओं से अवगत कराया।
वहीं भेंटवार्ता में अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ को पूर्व में हुए उद्योग, व्यापर व परिवहन आदि की समस्याओ को भी बताया। वही उन्होंने टैक्स, भंसार, राजस्व संबंधित समस्या, अस्पष्ट बैंकिंग व्यवस्था तथा इंसोरेंस सम्बंधित समस्याओं से अर्थ मंत्री को अवगत कराते हुए ध्यान आकृष्ट किया। मौके पर संघ के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल केडिया भी मौजूद थे।