झारखंड
तीन वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2018 5:02:30 PM रांची। रांची से पटना जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर रविवार की सुबह तीन वाहनों की टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गयी। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। बिहार को झारखंड से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी। बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
सुबह 10:50 बजे के आसपास रांची और रामगढ़ के बीच स्थित चुटुपालू घाटी में देखते ही देखते यह ट्रक जलकर राख हो गया। इसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गये। हालांकि, टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।