खेल
अंडर-17 विश्व कप में प्रथम महिला रेफरी बनीं ईस्थर स्टॉबली
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 7:23:30 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। महिलाओं के फुटबॉल को और विकसित करने के उद्देश्य से फीफा ने अंडर-17 विश्व कप 2017 में स्विटजरलैंड की ईस्थर स्टॉबली को प्रथम महिला रेफरी नियुक्त किया है। स्टौबली 14 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती कृष्णन स्टेडियम में जापान और न्यू कैलेडोनिया के बीच मुकाबले में अपने रैफरी कैरियर की शुरूआत करेंगी।
स्टौबली फीफा द्वारा अंडर-17 विश्वकप 2017 के लिए भारत में बुलायी गईं सात महिला रेफरियों में से एक हैं। स्टौबली ने फीफा के रेफरी कमेटी द्वारा नामांकित फीफा के सैद्धांतिक सत्रों सहित कई सेमिनारों के साथ कई गतिविधियां पूरी की हैं।
गौरतलब है कि फीफा अंडर-17 विश्वकप के लिये सहयोगी रेफरी के तौर पर सात महिला अधिकारियों को चुना था। जिनमें से ईस्थर स्टॉबली को पहली महिला रेफरी नियुक्त किया गया है।
बाकी छह महिला सहयोगी रेफरी इस प्रकार हैं:
ओके रि हयांग (कोरिया), ग्लैडिस लेंगवे (जाम्बिया), कैरल अने चेनार्ड (कनाडा), क्लाडिया अंपिरेज (उरूग्वे), अन्ना-मारी केघले (न्यूजीलैंड), कैटरिना मोनजुल (यूक्रेन)।