ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
खेल
कल 300वां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे एमएस धोनी
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 3:55:14 PM
कल 300वां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे एमएस धोनी

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में सारी निगाहें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी क्योंकि कल धोनी अपना 300वां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इसके साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर (463) राहुल द्रविड़ (344) मोहम्मद अजहरुद्दीन(334) सौरव गांगुली (311)  युवराज सिंह (304) जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 45 और 67 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने बता दिया कि अब भी उनके अंदर काफी दमखम बाकी है और वो 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। इससे पहले धोनी की क्षमता को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दिखा दिया कि उनके अंदर काफी क्रिकेट बची है।

अगर महेंद्र सिंह धोनी के अब तक के वनडे करियर पर नजर डालें तो 299 मैचों में उन्होंने 51.94 की औसत से 9608 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.47 का रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 183 रन उनका वनडे क्रिकेट का उच्चतम स्कोर है। महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में अब तक 10 शतक और 65 अर्धशतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को उन्होंने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। उस मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। शॉन पोलक और चामिंडा वॉस के साथ वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वनडे मैचों में धोनी 200 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। धोनी अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका लक्ष्य का पीछा करते हुए औसत 100 से ज्यादा है। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए उनके वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (3738) रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी कल जब श्रीलंका के खिलाफ अपने 300वें वनडे मुकाबले में उतरेंगे तो एक और स्पेशल पारी खेलकर अपने 300वें मैच को यादगार जरुर बनाना चाहेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS