खेल
पहली बार फीफा प्रतियोगिता में राष्ट्रगान होना भारत के लिए गर्व की बात : जेवियर सिप्पी
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 4:02:41 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के आयोजन समिति के स्थानीय प्रमुख जेवियर सिप्पी ने विश्व कप के लिए दिल्ली के आयोजन स्थलों की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। सिप्पी ने कहा कि दिल्ली में स्टेडियमों की लगभग 95 प्रतिशत तैयारी पूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार राजधानी में फीफा प्रतियोगिता में स्टेडियम में राष्ट्र गान गाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय फ़ुटबॉल प्रेमी अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं तो उन्हें स्टेडियम में आना होगा और अपनी टीम का उत्साह वर्धन करना होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि टिकट बिक्री मामले में दिल्ली, कोलकाता गुवाहाटी और कोच्चि से काफी पीछे है। कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों को विश्व कप के कवरेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।