ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
खेल
युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा भारत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 12:44:21 PM
युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा भारत

नई दिल्ली, (हि.स.)। दूसरी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं चीन 30 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा। भारत के इन 14 पदकों में पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल है। एशियाई खेल महाशक्ति चीन ने 16 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य सहित कुल 30 पदक जीते। चीनी ताइपे ने छह स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को गुरविंदर सिंह, पलेंदर कुमार, मनीष और अक्षय नैन की चौकड़ी ने मेडले रिले में एक मिनट 55.71 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक भी जीता। रोहित यादव ने 74.30 मीटर की थ्रो के साथ रजत और अविनाश यादव ने 70.09 मीटर तक की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

इससे पहले हरियाणा के अभय गुप्ता और साहिल सिलवाल ने सोमवार को डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अभय ने 56.47 मीटर तक गोला फेंककर स्वर्ण जीता और ईरान के साजिद हसन का 53.06 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। साहिल ने 54.58 मीटर की थ्रो के साथ रजत जीता। हरियाणा के संजय कुमार ने 10000 मीटर पैदल चाल का स्वर्ण 45:30.39 मिनट में जीता।

भारत को अन्य स्वर्ण पदक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10.77 सेकंड का समय निकालकर और अभिषेक मैथ्यू ने 800 मीटर में एक मिनट 54.991 सेकंड का समय निकालकर दिलाए थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS