ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
रांची विश्वविद्यालय को मिली नैक ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं वीसी
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2017 5:51:44 PM
रांची विश्वविद्यालय को मिली नैक ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं वीसी

रांची। रांची विश्वविद्यालय को मिली नैक ग्रेडिंग बी++ की ग्रेडिंग से वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि विश्वविद्यालय और बेहतर ग्रेडिंग पाने का हकदार है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग सुधारने के लिए वे नैक की टीम को फिर से मूल्यांकन के लिए विजिट करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को जो बेहतर ग्रेडिंग मिली है, उसमें स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग का अहम योगदान है। हिन्दी विभाग के छात्रों ने जिस तरीके से नैक की टीम के सवालों के जवाब दिए वह प्रभावकारी रहा। रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पांडेय ने कहा कि नैक के दौरे से विभाग चमक गया है। विभाग के अध्यक्ष डॉ रामखेलावन पांडेय और डॉ वचनदेव कुमार जैसे विद्वान रहे हैं। ऐसे में विभाग की ख्याति पूरे भारतवर्ष में है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायण परिषद के निरीक्षण के बाद रांची विवि को बी++ग्रेडिंग मिली है। नैक टीम में 17 से 19 अप्रैल तक रांची विवि का निरीक्षण किया था। विश्वविद्यालय बेहतर ग्रेड मिलने से इसकी एकेडमिक और फाइनेंशियल स्वतंत्रता बढ़ेगी। वहीं विकास कार्यों के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के माध्यम से अनुदान राशि मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नियमानुसार भविष्य में उन्हीं उच्च शिक्षण संस्थानों को अनुदान राशि दी जायेगी। जिन्हें नैक से ग्रेडिंग मिली हुई है। इसलिए नैक से ग्रेडिंग मिलने से इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब और लाइब्रेरी को अपडेट करना विवि प्रशासन के लिए आसान होगा। राज्य में अभी रांची विवि समेत सामान्य पांच विश्वविद्यालय हैं। नैक टीम की रिपोर्ट के आधार पर रांची विवि को 2.80 प्वाइंट मिला है। वहीं विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को नैक टीम की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 2.77 प्वाइंट मिले हैं। यानी रांची विश्वविद्यालय को विनोबा भावे से तीन प्वाइंट अधिक मिले हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS