ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
रांची
अशोक नगर में चला रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 15 दिनों के अंदर बंद करें भवन मालिक : निगम
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2018 4:36:46 PM
अशोक नगर में चला रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 15 दिनों के अंदर बंद करें भवन मालिक : निगम

रांची। नगर निगम ने अशोक नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे सभी भवन मालिकों को 15 दिनों में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश दिये हैं। आदेश नहीं मानने वाले प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पूर्व में रांची नगर निगम ने अशोक नगर के 43 भवनों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि वे जल्द से जल्द यहां व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करें। क्योंकि यह एक आवासीय कॉलोनी है।

अशोक नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे लोगों को निगम में 31 जुलाई को बुलाया गया था। यहां नगर आयुक्त के समक्ष कई प्रतिष्ठान के संचालकों ने मांग की थी कि घर खाली करने के लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिए। इस पर नगर आयुक्त ने उन्हें 15 दिनों की मोहलत दी। साथ ही कहा कि इसके बाद निगम कार्रवाई के तौर पर ऑफिस नहीं हटाने वालों के दफ्तर को सील करेगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS