झारखंड
वैशाखी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 14 से
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2017 5:20:04 PM रांची। स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में 10 दिवसीय वैशाखी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 14 अप्रैल से होगा। यह फेस्टिवल 23 अप्रैल तक चलेगा। होटल के सम्राट रेस्टोरेंट में रात्रि भोज बफेट के रूप में इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें सिख नव वर्ष के उपलक्ष्य में पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार भोजन परोसने की विशेष व्यवस्था की गई है।
फूड फेस्टिवल के सम्बंध में गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए शेफ पिनाकी मिश्रा और अशोक पोद्दार ने बताया कि फेस्टिवल को विशेष बनाने के लिए दक्षिण भारत की तर्ज पर विशेष खाद्य पदार्थो की व्यवस्था की गई है। इनमें विशेष रूप से मटन भटिंडा, चिकन सरसों वाली टिक्की, साग तड़केवाला, पनीर टकाटक, मक्की की रोटी, पिंडी चना, अमृतसरी पुलाव, कुल्चा, गुड़ का खीर, काला जामुन, प्याज मिर्च का पराठा इत्यादि परोसा जायेगा। समारोह शाम साढ़े सात बजे से रात ग्यारह बजे तक चलेगा। इस दौरान लोग प्रोजेक्टर से आईपीएल का भी मैच देख सकेंगे।