झारखंड
चाईबासा गये स्वामी दिव्यानंद
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 5:19:48 PMरांची । उज्जैन में भानुपूरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद महाराज चाईबासा जाने के क्रम में बुधवार को थोड़ी देर विश्राम के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवास पर रूके। इस दरम्यान स्वामी जी ने सहाय से अनेक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वह अपने शिष्यों के साथ चाईबासा के लिए रवाना हो गये। मौके पर सुधीर सहाय, सुनील सहाय, अंकित सहाय, अनादी ब्रह्म चन्द्र देव शुक्ला और लखन ने भी स्वामी जी का आर्शीवाद लिया।