राज्य
दादूपुर नलवी: राष्ट्रपति से आज मिलेगा कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 12:05:17 PMचंडीगढ़, (हि.स.) । हरियाणा सरकार द्वारा दादूपुर नलवी नहर परियोजना के बंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी व कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल दोपहर साढ़े बारह बजे राष्ट्रपति भवन जायेगा। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का विरोध किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन के गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर दादूपुर नलवी नहर परियोजना को रद्द कर दिया है। सरकार का तर्क है कि इस परियोजना को पूरा करने में भारी-भरक धनराशि खर्च होगी। इसके बाद भी यह परियोजना उस उद्देश्य को पूरा नहीं कर पायेगी। जिस उद्देश्य को देखते हुए इसकी नींव रखी गयी थी।