राज्य
राज्यपाल रामनाईक ने दी दीपावली की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 1:24:15 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने आलोक पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल इस पावन पर्व पर राजभवन में गुरूवार को पूर्वान्ह 11:00 से अपरान्ह 1:00 बजे तक प्रबुद्ध नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर दीपावली की बधाई भी देंगे।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है।