ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राज्य
भाजपा पर लगा ममता-अभिषेक की फोटो फाड़ने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 10:30:21 AM
भाजपा पर लगा ममता-अभिषेक की फोटो फाड़ने का आरोप

 कोचबिहार,  (हि.स.)। तीन दिवसीय पहाड़ दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को दार्जिलिंग में सभा करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। हमले के विरोध में गुस्साए भाजपा समर्थकों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी के बैनर को फाड़ने का आरोप लगाए गए हैं।

घटना कोचबिहार के हरिशपाल चौपथी की है। हमले की खबर मिलने के बाद भाजपा समर्थकों ने गुरुवार रात विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी के बैनर को फाड़ने का आरोप लगा है। इस घटना में जिला भाजपा अध्यक्ष निखिल रंजन दे एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र साव के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है।
 
स्थानीय तृणमूल का आरोप है कि गुरुवार रात भाजपा के समर्थकों ने राज्य की मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी के बैनर एवं कोचबिहार नगरनिगम के अध्यक्ष भूषण सिंह के फ्लैग को फाड़ दिया। जबकि भाजपा ने इस आरोप को अस्वीकार किया। अन्ततः जिला भाजपा अध्यक्ष निखिल रंजन दे एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र साव के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराया गया है। भाजपा के समर्थकों का कहना है कि घटना के समय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी। हम लोग शान्तिपूर्ण ढंग से रैली करके वापस लौटे रहे थे। जबकि तृणमूल यह मानने को राजी नहीं है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS