राज्य
ट्वीटर के पर्दे पर मां दुर्गा पर आधारित फिल्म ‘ऊमा’ का पोस्टर
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 10:27:56 AMकोलकाता, (हि.स.)। राज्य की टॉलीवुड फिल्म ‘ऊमा’ का पोस्टर ट्वीटर के पर्दे पर अपलोड कर दिया गया। इस बांग्ला फिल्म का संचालन सृजित मुखर्जी ने किया है। उन्होंने ट्वीटर पर इस फिल्म की छवि को प्रकाशित किया है, जहां हल्के प्रकाश में मां दुर्गा का रूप दिखाई दे रहा है।
बता दें कि फिल्म की कहानी रोग से ग्रस्त एक छोटी लड़की के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत में लड़की को बीमार दिखाया जाता है। कुछ दिनों बाद उसकी हालत गम्भीर हो जाती है। इसी बीच वह दुर्गा पूजा घूमने की इच्छा जताती है। उसके पिता स्वयं उसकी इच्छापूर्ति के लिए मां दुर्गा की पूजा घर में ही आयोजित करते हैं। इस फिल्म में कई चरित्र के रूप में अभिनेता एवं अभिनेत्रियों को शामिल किया गया है। टॉलीवुड अभिनेता यीशु सेनगुप्त, अंजन दत्त, श्रावन्ती, सायन्तिका सहित कई लोग शामिल हैं। फिल्म में संगीत का संचालन अनुपम राय ने किया है। अगले साल इस फिल्म को प्रकाशित किया जाएगा।