राज्य
योग परिषद ने योग दिवस पर अब तक खर्च किये 12.96 करोड़ रुपये
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 4:15:43 PMलखनऊ, (हि.स.)। केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद्, नयी दिल्ली ने आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को उपलब्ध कराई सूचना में बताया है कि परिषद् ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल 12.96 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इनमे 4.89 करोड़ वर्ष 2015-16, 5.24 करोड़ वर्ष 2016-17 तथा 2.83 करोड़ वर्ष 2017-18 में 31 जुलाई 2017 तक खर्च हुए हैं।
इससे पूर्व आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने नूतन को बताया था कि दो वर्षों में उनके स्तर पर योग दिवस पर 34.50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जिसमे 16.40 करोड़ वर्ष 2015 तथा 18.10 करोड़ वर्ष 2016 में खर्च किये गए, जबकि 2017 में खर्च की अंतिम गणना नहीं हुई है। इस तरह अब तक योग दिवस पर कुल 47.47 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है।