ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राज्य
बाढ़ से बंगाल को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 12:28:51 PM
बाढ़ से बंगाल को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में बाढ़ के तांडव से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। राज्य सचिवालय नवान्न द्वारा केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की विभीषिका से अब तक राज्य को 553 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 
राज्य के मुख्य सचिव मलय दे की ओर से केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण बंगाल के पांच जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इन पांच जिलों में पश्चिम मेदिनिपुर, हावड़ा, हुगली, बांकुडा एवं पूर्व बर्दवान शामिल हैं। बाढ़ से राज्य के करीब 19 लाख लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। करीब 60 हजार कच्चे-पक्के मकान आंशिक अथवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही ढाई लाख हेक्टेयर भूमि पानी के नीचे होने की वजह से उनमे फसल होने की कोई संभावना नहीं बची है। राज्य सरकार ने केंद्र से बंगाल की बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से सहायता दिये जाने की मांग की है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS