ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राज्य
मुख्यमंत्री योगी ने एसजीपीजीआई का किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 5:15:26 PM
मुख्यमंत्री योगी ने एसजीपीजीआई का किया निरीक्षण

लखनऊ, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इन्सटीट्यूट (एसजीपीजीआई) का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले वहां सभी तैयारियां कर ली गईं थी और कड़ी सुरक्षा के इन्तजाम थे। 
मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल पॉवर कॉरपोरेशन के एमडी एसपी पाण्डेय से मुलाकात की। पाण्डेय स्वाइन फ्लू के कारण यहां भर्ती हैं। उन्हें वेन्टीलेटर पर रखा गया था। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पाण्डेय के परिवार वालों से भी जानकारी ली। 
 
इसके बाद सीएम ने कई वार्डों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले ओपीडी में गए और वहां उन्होंने सैंपल कलेक्शन देखा। इसके बाद उन्होंने पल्मोनरी वार्ड की ओर रूख किया। योगी यहां करीब पन्द्रह मिनट रूके। इसके बाद वह न्यू ओपीडी गए। वहां पर निर्माण कार्य चलने की वजह से मुख्यमंत्री ग्राउंड फ्लोर से ही चले आए। योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई के निदेशक राकेश कपूर से भी मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक विभिन्न निरीक्षणों के बाद मुख्यमंत्री वापस लौट गए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS