ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राज्य
गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग की कोई मिसाल नहीं : मनोज तिवारी
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 6:52:27 PM
गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग की कोई मिसाल नहीं : मनोज तिवारी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय सिख संगत एवं गुरु सिंह सभा-झड़ौदा माजरा, हरदेव नगर में गुरु गोबिन्द सिंह के 350वें प्रकाश पर्व वर्ष समागम में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दुनिया में गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग, बलिदान, समर्पण की कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के कोने-कोने से पिछड़े तथा सभी वर्गों से पांच प्यारों के रूप में खालसा सजाकर जो सामाजिक समरसता का इतिहास रचा, सारी दुनियां के देश उसको अपनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आज के विश्व गुरु बनने जा रहे भारत की भी यही प्रेरणा है। 

सरदार अरविन्दर सिंह लवली ने आह्वान करते हुए कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह ने हम सबको जिस प्रकार का देश, धर्म, समाज की रक्षा के लिए जीने का रास्ता दिखाया, उसे अपनाकर हम न केवल उनकी शिक्षाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचा सकते हैं। बल्कि हिन्दुस्तान को फिर से खालसा राज अर्थात् रामराज में बदलकर विश्व की मानवता को भाईचारे, सुख-शान्ति का अमृत पिला सकते हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS