ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
ग्रामीणों को मिला निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण, मानव अधिकार रक्षक खोलेगा "शिक्षा सेंटर"
By Deshwani | Publish Date: 30/6/2023 12:00:00 AM
ग्रामीणों को मिला निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण, मानव अधिकार रक्षक खोलेगा "शिक्षा सेंटर"

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना जिला अंतर्गत मसौढ़ी क्षेत्र के विसंबरपुर गांव में मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जागरुकता अभियान के तहत ग्रामवासियों के बीच निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण दिया। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि "मानव अधिकार रक्षक" के महिला मंडल ने विसंबरपुर गांव में ग्रामीणों के एक बैठक अयोजित कर शोषण के विरुद्ध किस तरह से कानून करवाई की जानी चाहिए, विषय पर विस्तार से चर्चा की। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बैठक में मानव अधिकार रक्षक की ओर से सक्रिय सदस्य किरण कुमारी के तत्वाधान में बैठक आहूत की गई।  जिसमे संस्था की संस्थापक रीता सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद, सरिता सिंह, रश्मि सिन्हा, आशा सिंह, स्मिता नारायण सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


उन्होंने बताया कि बैठक में संस्था के संस्थापिका रीता सिन्हा ने मानव अधिकार रक्षक से जुड़े मुख्य बिंदु एवम उसके उद्देश्य से ग्रामीणों को अवगत कराया।  उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और स्वावलंबी बनने प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव अधिकार रक्षक की ओर से यहां "शिक्षा सेंटर" का गठन किया जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बैठक में उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने क्रमवार ग्रामीणों की शिकायतें  सुनी और उन्हें कारवाई से संबंधित निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण भी दी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS