ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
नेपाल
वीरगंज नगर निगम का एक अरब से अधिक का बजट पास
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2017 8:17:28 PM
वीरगंज नगर निगम का एक अरब से अधिक का बजट पास

 

विजय कुशवाहा

वीरगंज (नेपाल)। वीरगंज नगर निगम का आर्थिक वर्ष 2074-75 के लिए एक अरब 23 करोड़ 17 लाख से अधिक का वार्षिक बजट पास किया गया। इसमें नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के अलावा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर के लिए जरूरी रिंग रोड के निर्माण को भी गति देने का संकल्प व्यक्त किया गया है। 

बुधवार को यहां हुई निगम की वार्षिक बैठक के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पिताम्बर अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार,साधारण कामकाज पर 27 करोड़ 15 लाख , कार्यक्रमों पर 21 करोड़ 93 लाख और पूंजिगत पर 74 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च किए जाने की योजना है। बजट में शहर को सुंदर व साफ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि शहर में सड़क, नाले के अलावा सार्वजनिक जगहों पर सुलभ शौचालयों के निर्माण पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा शहर को पूर्ण साक्षर बनाने, कूड़ा निस्तारण, हर घर एक पेड़, पार्क निर्माण, बाल उद्यान, वृद्धा आश्रम और जमीन के अभिलेख को डिजिटल बनाने पर भी चर्चा हुई। आज की बैठक की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ-साथ शहर में रिंग रोड के निर्माण पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि एशियाई विकास बैंक से 2 अरब 38 करोड़, 84 लाख की आर्थिक सहायता मिलने का अनुमान है। लेकिन इस राशि को बजट में शामिल नहीं किया गया है।

बैठक में सांसद राजेंद्र बहादुर अमात्य, सांसद विचारी यादव, रामचंद्र साह, उद्योग व वाणिज्य संघ के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, निगम के सदभावना दूत अशोक वैद्य, पत्रकार महासंघ, पर्सा के अध्यक्ष श्याम बंजारा के अलावा लायन्स इंटरनेशलन के डायरेक्टर संजय खेतान समेत कई लोग शामिल थे।  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS