नेपाल
पश्चिमी नेपाल में कार दुर्घटना, 9 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 1:43:05 PMकाठमांडू, (हि.स.)। पश्चिमी नेपाल के दोटी जिले में हुई कार दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य सात घायल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि बोटागन क्षेत्र के पहाड़ी मार्ग से कार फिसल कर खाई 500 मीटर की दूरी पर खाई में गिरी जिसमें नौ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना वाली जगह नेपाल की राजधानी काठमांडू से 800 किलोमीटर की दूरी पर है।