राष्ट्रीय
सीबीडीटी ने विशेष अभियान 3.0 का पहला सप्ताह पूरा किया
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2023 10:39:19 PMदिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), वित्त मंत्रालय, देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित आयकर विभाग के कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा।
इस अभियान के पहले सप्ताह में विभाग द्वारा दो सर्वोत्तम तौर-तरीकों की पहचान की गई है। सार्वजनिक शिकायत निवारण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग में शिकायत निवारण व्यवस्था पर एक डिजिटल ई-लर्निंग पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसे कर्मयोगी भारत के आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है। उम्मीद है कि इस पाठ्यक्रम से लोक शिकायत निवारण में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता में और वृद्धि होगी।