राष्ट्रीय
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का परिक्रमा-पथ बदला, चंद्रमा के 25 से 134 किमी निकट पहुंचा, 23 को करेगा सौफ्ट लैंडिंग
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2023 7:34:12 PM@ ISRO सामार।
नई दिल्ली। चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के 25 से 134 किमी दूरी पर लाया गया है। रविवार की सुबह मॉड्यूल के परिक्रमा पथ बदलकर चंद्रमा की कक्षा में लाया गया है। 23 तारीख की शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल के परिक्रमा-पथ को रविवार की सुबह सफलतापूर्वक बदल दिया गया। अब इस लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की कक्षा में निकटतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर हो गई है। इसरो के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल विक्रम सही स्थिति में है और यह अपनी इसी कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच निर्धारित है।
बताया जा रहा है कि 23 अगस्त से 14 दिनों तक चद्रमा के सतह सुरज की धूप रहेगी है। उसके बाद वहां का तापक्रम माइन से 100 से 200 तक चला जाता है।