ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
राष्ट्रीय
भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2022 9:35:01 PM
भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली भारत सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार देश भर के 400 प्रतिष्ठित स्थलों पर इसका आयोजन किया।

 
 
 
 
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 15 अगस्त, 2022 को आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया।
 
 
 
 
माननीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालयान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री ने आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। श्री बालयान ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
 
 
 
 
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन की अपार सफलता के लिए उत्साहपूर्वक सभी प्रकार की प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्‍ध कराई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS