राष्ट्रीय
जयपुर में कल प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का करेंगे उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2022 10:02:08 PMदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी पार्टी प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शाम बैठक के लिए जयपुर पहुंचे।
श्री नड्डा के अलावा कई अन्य प्रतिनिधि भी जयपुर पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य संगठन सचिव और कई पूर्व मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शनिवार को सभी राज्यों के राज्य संगठन सचिवों की बैठक होगी।